कोलकाता हिन्दी न्यूज | 20 जुलाई 2026: रविवार, 19 जुलाई 2026 को बैरकपुर के सदर बाजार मोची मुहल्ला स्थित बाल्मीकि मंदिर में एक नेक कार्य का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की ओर से रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करने पहुंचे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम एवं परिवहन विभाग के मंत्री श्री अर्जुन सिंह रहे।
उन्होंने शिविर का उद्घाटन किया और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “रक्तदान उत्सव मनुष्यता को जीवंत बनाए रखता है।” मंत्री जी ने रक्तदान करने वालों की सराहना की और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम का संचालन और उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन सुनीता कर एवं किशनपाल बाल्मीकि ने किया। इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें हेमा मल्लिक, प्रदीप पान, प्रो. मंटू दास, सुरेश हेला (आसनसोल), राधेश्याम बाल्मीकि, रवीन्द्र पाल (दुर्गापुर), राधे राय, आनंद बाल्मीकि, सलाम भाई, शहनाज़ बानो, अब्दुल खालिक, जयचन्द बाल्मीकि और बंसराज हेला प्रमुख रूप से शामिल थे।
साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम
रक्तदान शिविर के साथ-साथ बैरकपुर पुलिस प्रशासन की ओर से ‘साइबर क्राइम’ पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें लोगों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और साइबर सुरक्षा से संबंधित जरूरी जानकारी दी गई।
धन्यवाद ज्ञापन
अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष सुजीत कुमार बाल्मीकि ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को ऐसे नेक कार्यों से जुड़ना चाहिए।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



