तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर महकमा अंतर्गत बेनापुर हाई स्कूल में “वीरांगना कन्या शारदा क्लब” के निर्देशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
यह इस शिविर का दूसरा वर्ष था। शिविर का उद्घाटन शिवासका डिस्टिलरी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक सत्येंद्र सिंह तोमर और क्षेत्र के प्रमुख उद्यमी और समाजसेवक अनादि कांत सांतरा ने किया।
महात्मा गांधी, रवींद्रनाथ टैगोर और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद, विद्यालय की छात्रा मेघा बेरा ने उद्घाटन नृत्य प्रस्तुत किया।
लगभग 40 रक्तदाताओं ने इस शिविर में रक्तदान किया। विद्यालय की कन्या शारदा छात्राओं और विद्यालय की एनसीसी इकाई ने पूरे शिविर का प्रबंधन किया।
शिविर में सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुमन राय ने कहा कि डेबरा ब्लड बैंक के चिकित्सक, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, वॉलंटियर ब्लड डोनर्स फोरम के प्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक, शिक्षाकर्मी और प्रबंधन समिति के सदस्य सहित सभी संबंधित लोगों ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

