IMG 20210912 WA0017

#Blood Donation : अमूल्य है रक्त, महान है रक्तदान

अमितेश ओझा, खड़गपुर ; जतीन मित्रा स्मृति रक्षा कमेटी के द्वारा खड़गपुर के खरीदा जैन धर्मशाला में द्वितीय वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन खड़गपुर महकमा अस्पताल के सुपर डॉ कृष्णेंदु मुखर्जी ने किया। इस अवसर पर स्व . जतीन मित्रा की पत्नी मिलू दास मित्रा ,विद्यासागर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर तपन कुमार पाल और खड़गपुर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अनिल दास (भीम दा) समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शिविर में कुल ६५ लोगो ने रक्तदान दिया जिसमे ६१ पुरुष और ४ महिलाएं शामिल रही। एकत्रित रक्त खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल और खड़गपुर रेलवे अस्पताल के ब्लड बैंक द्वारा ले जाया गया। इस शिविर में खड़गपुर के विभिन्न स्वंयसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने रक्त को अमूल्य और रक्त दान को महान कार्य बताते हुए रक्तदाताओं की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें:  बंगाल के तापमान में हल्की गिरावट शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *