कोलकाता : ठंड से ठिठुरती रात में कुछ हाथ उन पीड़ितों की ओर बढ़ चले जिन्हें ठंड की मार कुछ ज्यादा ही सताती है । पीड़ितों को कंबल का संबल मिला और मददगारों को संवेदनशीलता का सुखद अहसास । हम बात कर रहे हैं कोलकाता की प्रख्यात सामाजिक संस्था युवा शक्ति संगम की । जिसके सदस्य सर्दी से कांपती सड़कों पर मध्य रात्रि को निकल पड़े और फुटपाथ पर जीवन गुजारने वाले गरीब और जरूरमंदों को कंबल प्रदान किया ।
इस अवसर पर उपस्थित संगम के पदाधिकारियों में अध्यक्ष बिमल सिपानी , कार्यकारी अध्यक्ष विजय तिवारी , कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ डागा प्रमुख रहे । उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार के तहत हमने यह पहल की । निश्चय ही इससे पीड़ितों को राहत मिली होगी । पर्यवेक्षण के बाद आवश्यकता होने पर हम वितरण का अगला चरण भी चलाएंगे ।
कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।
Areas of Expertise:
Sports, Politics & West Bengal