IMG 20251208 WA0006

गरीब परिवारों के लिए कंबल वितरण एवं सामाजिक सहायता कार्यक्रम आयोजित

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत शालबनी के मौपाल गाँव में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 67 परिवारों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्य में सुशील कुमार दास के परिवार के सदस्य बनानी भौमिक, बनश्री पड़िया तथा अन्य ने प्रमुख भूमिका निभाई।

इस नेक कार्य में मेदिनीपुर क्विज सेंटर सोशल वेलफेयर सोसायटी ने भी सहयोग किया। संस्था के अध्यक्ष रिंकु चक्रवर्ती, अल्पना देवनाथ बोस, सुवाष जाना, अरिंदम दास और मृन्मयी खाड़ा कार्यक्रम में मौजूद थे।

अद्रिजा भौमिक ने कहा कि गांव में गरीबी और जरूरतों को समझना नए अनुभव जैसा था और इस तरह लोगों के बीच मदद करने का मौका पाकर खुशी हुई। सुतश्री, श्वेताश्री और अर्पण ने भी इस प्रयास का समर्थन किया। प्रसून कुमार पड़िया ने भी इस कार्य में पूरी तरह सहयोग दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two − 2 =