चांपदानी। हुगली जिले के भद्रेश्वर थाना अंतर्गत चांपदानी के पलताघाट संलग्न इलाके में भारतीय जनता पार्टी चांपदानी मंडल-2 की ओर से पथ अवरोध का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह विरोध प्रदर्शन कोलकाता के कस्बा स्थित लॉ कॉलेज परिसर में लॉ की एक छात्रा के साथ हुए जघन्य बलात्कार की घटना के खिलाफ किया गया।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में अराजक तत्वों का बोलबाला हो गया है और राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है और अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा चांपदानी मंडल-2 के अध्यक्ष शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, सुरेंद्र साव, कार्तिक साव, धनश्याम पाण्डेय, पश्चिम बंगाल भाजपा युवा मोर्चा के राज्य प्रवक्ता हरि मिश्रा, दुर्गा वर्मा नीरज सिंह, अरुण सरकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

आखिरकार, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को समझदारी और संयम से संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।
