IMG 20250829 WA0010

चांपदानी में भाजपा की चाय पर चर्चा, हरि मिश्रा बने केंद्रबिंदु

हुगली। भद्रेश्वर थाना अंतर्गत चांपदानी स्थित जीआईएस कॉटन मिल इलाके में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी दल अपने-अपने स्तर पर राजनीतिक शतरंज बिछाने में जुटे हैं।

इसी कड़ी में भाजपा ने स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता से सीधे संवाद साधने की पहल की।

कार्यक्रम में विशेष आकर्षण रहे भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रवक्ता हरि मिश्रा, जिनके आगमन से कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में गजब का उत्साह देखने को मिला।

मिश्रा ने जनता से सीधे संवाद करते हुए कहा कि भाजपा का मकसद केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक विकास और सुशासन पहुँचाना है।

उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और तुरंत उनके समाधान के लिए कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

हरि मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी आवाज़ बनेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाएँ, लोगों की बात सुनें और भाजपा की नीतियों को समझाएँ। उनके जोशीले संबोधन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर दिया।

यह भी पढ़ें:  गुरु ज्ञान की आवाध परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाता है -प्रो.शर्मा

मौके पर अशोक वर्मा, कार्तिक साव, शैलेश सिंह, सुरेंद्र साव, हरेंद्र यादव, शंकर साव, अवधेश यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि चांपदानी की जनता भाजपा के साथ बदलाव का मन बना चुकी है।

हरि मिश्रा ने कहा कि आज जनता तृणमूल सरकार के भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी से त्रस्त है। जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा ही वह विकल्प है जो पश्चिम बंगाल को नई दिशा दे सकती है।

मिश्रा ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकास मॉडल अब बंगाल की धरती पर भी लागू होगा और गरीब से गरीब व्यक्ति तक उसका लाभ पहुँचेगा।

कार्यक्रम का माहौल उत्साह और जोश से भरपूर रहा। नागरिकों ने मिश्रा को भरोसा दिलाया कि आने वाले चुनाव में वे भाजपा के पक्ष में पूरी मजबूती से खड़े होंगे।

हरि मिश्रा ने भी जनता को विश्वास दिलाया कि वे हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे और उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें:  हावड़ा जिला भाजपा शिक्षक-प्रकोष्ठ ने मनाया भारत केशरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  संस्कृत भाषा ही भारतीय संस्कृति की रक्षिका : स्वामी चिदानंद सरस्वती
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =