तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। तृणमूल कांग्रेस का कथित बेलगाम भ्रष्टाचार और हिंदुओं पर कथित अत्याचार के खिलाफ भाजपा की झाड़ग्राम जिला इकाई ने पदयात्रा और विरोध सभा का आयोजन किया। झाड़ग्राम राजबाड़ी पेट्रोल पंप से पांचमाथा मोड़ तक पदयात्रा निकाली गई और पांचमाथा मोड़ पर पदयात्रा विरोध सभा में तब्दील हो गई।
इस अवसर पर भाजपा के राज्य सचिव उमेश राय, झाड़ग्राम जिला अध्यक्ष तूफान महतो सहित अन्य नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कथित भ्रष्टाचार और हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रकट करना था। भाजपा की ओर से इन मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराना और लोगों का समर्थन जुटाना था।
इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने झाड़ग्राम जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और तृणमूल के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संकट में पड़े शिक्षकों के साथ न्याय नहीं होने और हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुकने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

