तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कांथी संगठनात्मक जिले के खेजुरी में रहस्यमय तरीके से दो की संदिग्ध मौत की घटना के विरोध में सोमवार को खेजुरी के जनका से विद्यापीठ तक भाजपा के आह्वान पर विरोध मार्च का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने किया।
उनके साथ इस कार्यक्रम में कांथी संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष सोमनाथ रॉय, खेजुरी विधानसभा के विधायक शांतनु प्रमाणिक, जिला महासचिव डॉ. चंद्रशेखर मंडल, जिला सह-अध्यक्ष तापस डोलाई, जिला सचिव पवित्र दास सहित पार्टी के नेता और अनगिनत पार्टी के समर्थक उपस्थित थे।
नेताओं ने कहा कि इस नृशंस हत्या के विरोध में आज 12 घंटे का बंद कार्यक्रम आयोजित किया गया। दूसरी ओर शासक दल तृणमूल कांग्रेस और पुलिस का कहना है कि दोनों मौतें करेंट लगने से हुई है। सीसीटीवी फुटेज से स्थिति स्पष्ट है। इस पर राजनीति उचित नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



