कोलकाता, (Kolkata) : भाजपा हमेशा से ही अपनी एक चुनावी रणनीति के लिए चर्चा में रहती है। वहीं, जिस प्रदेश में उसकी सरकार नहीं बनती या फिर सत्ता से काफी लंबे अरसे से दूर रहते हैं। वहां ये पार्टी पूरी ताकत झोक देती है।
इससे पहले बंगाल चुनाव में देखा गया था कि कैसे भाजपा ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा था।
हालांकि भाजपा की सरकार नहीं बन पाई थी। इसके बावजूद सीटों में जरूर इजाफा हुआ था। इस बार भी भाजपा ने चुनाव से पहले मिशन बंगाल के लिए नई-नई रणनीति बनानी शुरु कर दी है।
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई जल्द ही अपने संगठनात्मक नेटवर्क के डिजिटल ऑडिट का दूसरा चरण शुरू करेगी, जिसका उद्देश्य 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले फर्जी कार्यकर्ताओं को हटाने की कार्रवाई शुरू करगी।
साथ ही उन कार्यकर्ताओं पर भी गाज गिरेगी जो आंकड़ों को गलत और बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते थे। दरअसल इस बार पार्टी ने मूड बना लिया है कि बूथ स्तर पर कड़ा नियंत्रण स्थापित करना है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

