Images 2022 05 02T190925.197

भाजपा ने प्रदर्शनी के लिए अनुमति नहीं मिलने को लेकर ममता बनर्जी पर साधा निशाना

कोलकाता। यह दावा करते हुए कि कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा पर भाजपा को एक प्रदर्शनी आयोजित करने की अनुमति नहीं दी, पार्टी नेताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें डर किस बात का है। बंगाल भाजपा ने 2 मई, 2021 को विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ चुनाव के बाद की हिंसा के एक साल बाद एक फोटो प्रदर्शनी की अनुमति मांगी थी। राज्य भाजपा के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट किया, “कोलकाता पुलिस ने ममता बनर्जी की निगरानी में चुनाव के बाद की भयावह हिंसा पर एक प्रदर्शनी आयोजित करने की भाजपा की अनुमति से इनकार कर दिया है।

उसे क्या डर है? क्या वह खून से लथपथ जमीन पर खड़े होने से डरती हैं या टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा दुष्कर्म किए जाने पर असहाय महिलाओं के रोने की आवाज दबाना चाहती हैं।”भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने दावा किया कि मतदान के एक साल बाद भी बंगाल में हजारों भाजपा कार्यकर्ता बेघर हैं। देवधर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “हाल ही में 5 राज्यों में चुनाव हुए, इनमें से किसी भी राज्य में चुनाव के बाद कोई हिंसा नहीं हुई। लेकिन पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद शुरू हुई हिंसा एक साल बाद भी जारी है। बंगाल में हजारों भाजपा कार्यकर्ता बेघर हैं। क्या यही सुशासन है?”

यह भी पढ़ें:  श्रीराम पुकार शर्मा की कहानी : "माई! मुझे माफ़ कर दो"

बिष्णुपुर से लोकसभा सदस्य और पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष सौमित्र खान ने अपने ट्वीट में कहा, “पश्चिम बंगाल भारत का एकमात्र राज्य है, जहां ममता बनर्जी ने राजनीतिक हिंसा के नाम पर हत्या, दुष्कर्म, जलाने को बढ़ावा दिया और बेगुनाह लोगों को घर छोड़ने के लिए मजबूर किया। खान ने आगे कहा कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक आधारों को खत्म करने का कोई मौका नहीं छोड़ा।उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी के खेला होबे के चलते हमारे निर्दोष सनातनी भाइयों-बहनों और हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं को अन्याय और परेशानियां झेलनी पड़ीं।”

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल की भलाई के लिए भाजपा को रोकना जरूरी : यशवंत
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  कोलकाता : सुप्रीम कोर्ट की सख्ती बेअसर, ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे जूनियर डॉक्टर!
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *