‘सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार भाजपा’

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले साल विधानसभा चुनाव में हार से अब तक नहीं उबर सकी भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार दिखती है।

उन्होंने कहा जोरदार चुनाव प्रचार के बावजूद भाजपा को चुनावों में करारी शिकस्त मिली। अब वे किसी भी तरह सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उनके बयान भगवा खेमे की हताशा दर्शाते हैं। शुभेंदु अधिकारी के बयान से यह साफ हो भाजपा ने महाराष्ट्र में संकट पैदा किया है।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुखेंदु शेखर राय ने भी कहा कि अधिकारी के बयान स्पष्ट दिखाते हैं कि भाजपा ने महाराष्ट्र में यह संकट पैदा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में हर विपक्ष शासित राज्य में पीछे पड़ी है। इस देश की जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *