
हुगली। भद्रेश्वर थाना अंतर्गत चांपदानी के जोड़ा मंदिर संलग्न इलाके के राज भवन में भारतीय जनता पार्टी चांपदानी 2 मंडल की ओर से मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में एक कर्मी सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
सभा की शुरुआत राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुई। इसके उपरांत, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा गया।
चांपदानी 2 मंडल के अध्यक्ष शैलेश सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “आज देश को संगठित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। जब हम एकजुट होंगे, तभी भारत संगठित रहेगा।”
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रवक्ता हरि मिश्रा ने भी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी और राष्ट्र के हित में संगठित होकर कार्य करें।
सभा में कार्तिक साव, अशोक सिंह, अशोक वर्मा, दुर्गा वर्मा, बनारसी प्रसाद, ऊषा दास, नीरज सिंह, विद्या साव और सीमांतों पासवान जैसे कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने संगठनात्मक अनुभव साझा किए और कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिससे पार्टी की स्थानीय सक्रियता और मजबूती का प्रदर्शन हुआ।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।