Images 2022 03 20T114159.485

कश्मीर फाइल्स देखकर लौट रहे बीजेपी सांसद पर हमला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के एक कस्बे में कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Miles) देखकर लौट रहे बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार (Jagannath Sarkar) के काफिले पर कथित तौर पर बम से हमला करने का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह कथित हमला उस वक्त हुआ जब वह अपने साथियों के साथ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) देखकर लौट रहे थे। उनका दावा है कि बम कार के पीछे फटा इसलिए कोई इसकी चपेट में नहीं आया, सिर्फ कार में मामूली नुकसान की जानकारी है।

भाजपा सांसद ने इस घटना को लेकर ममता सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बंगाल में कोई भी सुरक्षित नहीं है। यहां लोकतंत्र खतरे में है, उन्होंने अपील करते हुए कहा कि राज्य की स्थिति को नियंत्रण करने के लिए यहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। सरकार ने बताया कि जब हम कश्मीर फाइल्स देखकर लौट रहे थे तो हमारे ऊपर बम फेंका गया लेकिन कोई इसकी चपेट में नहीं आया, हम बाल-बाल बचे। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना के 10 दिनों के बाद मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें:  दुर्गापुर : 14 घंटे अस्पतालों का चक्कर काटने के बाद बुजुर्ग की मौत

बताते चलें कि हाल में ही रिलीज हुई फिल्म दी कश्मीर फाइल्स चर्चाओं में बनी हुई है, कश्मीरी पंडितों के पलायन को दर्शाने वाली इस फिल्म पर जमकर सियासत भी की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य सरकारों द्वारा या तो टैक्स में छूट की पेशकश करके या सरकारी कर्मचारियों को इसे देखने के लिए स्पेशल छुट्टी देकर फिल्म को एक्टिव रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। हालांकि विपक्ष ने फिल्म को एकतरफा और बेहद हिंसक करार दिया है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल : यज्ञ हवन के साथ उद्घाटित हुआ कांथी में भाजपा का जिला कार्यालय
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts
यह भी पढ़ें:  गोपाल नेवार, 'गणेश' सलुवा की रचना : जिद्दी बनो

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *