नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर कर भाजपा सांसद अर्जुन सिंह का विरोध प्रदर्शन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा में फिर से भाजपा और टीएमसी में संघर्ष की घटना घटी। बैरकपुर से बीजेपी के सांसद अर्जुन सिंह के नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ और इसे लेकर टीएमसी और भाजपा समर्थक भिड़ गए। नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर रविवार को उत्तर 24 परगना का भाटपाड़ा फिर से गर्म हो गया। बैरकपुर में सांसद अर्जुन सिंह के नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को माल्यार्पण को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल-भाजपा समर्थकों की आसपास झड़पें हुई। कथित तौर पर दो वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इस विरोध प्रदर्शन के बीच सांसद अर्जुन सिंह के अंगरक्षकों पर सात राउंड गोली हवा में चलाने का आरोप लगा है। इसे लेकर फिर से भाटपाड़ा और उत्तर 24 परगना की राजनीति गरमा गयी है।

बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि नेताजी की जंयती के अवसर पर सभी नेताजी को आज श्रद्धांजलि आज दे रहे हैं, लेकिन बंगाल में भाजपा सांसद की सुरक्षा नहीं है। वहीं टीएमसी के नेताओं ने अर्जुन सिंह पर निशाना साधा है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही भाटपाड़ा में लगातार उत्तेजना रही है। विधानसभा चुनाव में भी हिंसा की कई वारदातें हुई थीं। बैरकपुर से बीजेपी के सांसद अर्जुन सिंह हैं, जो बहुत ही कदावर नेता माने जाते हैं और लगातार भाटपाड़ा में हिंसा की घटनाएं घटती रही हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि जिस तरह से अर्जुन सिंह पर हमला किया गया है। उससे स्थिति साफ हो गयी है कि बंगाल की कानून-व्यवस्था की स्थिति की कैसी है। एक सांसद भी बंगाल में सुरक्षित नहीं है। दूसरी ओर बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने आरोप लगाया कि यह मारपीट अर्जुन सिंह के गुंडों ने की है। अर्जुन सिंह भाटपाड़ा पर अपना वर्चस्व समझते हैं, लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *