IMG 20250525

चांपदानी में भाजपा मंडल-2 द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

देशभक्ति के रंग में रंगे कार्यकर्ता, गांधी प्रतिमा पर हुआ समापन

हुगली। जिले के भद्रेश्वर थाना अंतर्गत चांपदानी के मंजूश्री इलाके से भारतीय जनता पार्टी चांपदानी मंडल-2 की ओर से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह देशभक्ति से ओत-प्रोत यात्रा मंजूश्री से आरंभ होकर पलता घाट स्थित गांधी प्रतिमा तक पहुँची, जहाँ श्रद्धांजलि अर्पित कर इसका समापन किया गया।

इस आयोजन में भाजपा मंडल-2 के सभापति शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। उपसभापति अशोक वर्मा, कार्तिक साव, अशोक सिंह, नीरज सिंह, सुरेन्द्र साव, कन्हाई पाण्डेय, दुर्गा वर्मा तथा महिला कार्यकर्ताओं में बेबी तिवारी, ऊषा दास रीना गोंड, सीमांतों पासवान की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही।

इस कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया भाजपा युवा मोर्चा पश्चिम बंगाल राज्य के प्रवक्ता हरि मिश्रा ने, जिनकी उपस्थिति ने युवाओं में विशेष उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारे लगाए गए और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

पूरे आयोजन का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान, एकता और अखंडता का भाव जागृत करना था। यह यात्रा क्षेत्रवासियों में खासा आकर्षण का केंद्र बनी रही और भाजपा कार्यकर्ताओं की अनुशासित भागीदारी ने इसे सफल और प्रेरणादायक बनाया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =