कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदुअधिकारी के काफिले पर हमला हो गया। कुछ लोगों ने उनके वाहन पर पत्थरबाजी की। यह घटना आज सुबह की है, जब सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक प्रदर्शन रैली की अगवाई कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनके काफिले को निशाना बनाया।
हाई सिक्योरिटी के बीच BJP के वरिष्ठ नेता पर हमला होना बहुत गंभीर बात है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलवारों ने उन के काफिले में शामिल गाड़ियों पर पत्थरबाजी की है। इस दौरान कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। घटना के समय शुभेंदु अधिकारी कूच बिहार में प्रदर्शन रैली की अगुवाई कर रहे थे।
#WATCH | Cooch Behar, West Bengal: The convoy of West Bengal LoP Suvendu Adhikari was allegedly attacked in Cooch Behar, while he was on his way to the Superintendent of Police Office. More details awaited. pic.twitter.com/586iocZFHn
— ANI (@ANI) August 5, 2025
अधिकारी के प्रदर्शन के जवाब में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सदस्यों ने भी इलाके में प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी।
इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। कूच बिहार से हमले के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस की गाड़ी का कांच चकनाचूर हो चुका है। हमलावरों ने वाहनों में बुरी तरह से तोड़फोड़ की। साथ ही सुवेंदु अधिकारी को काले झंडे भी दिखाई गए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



