Shankar Ghosh

BJP नेता शंकर घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता शंकर घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे सरकार की विफलता करार दिया था।

ममता के इस बयान पर भाजपा नेता शंकर घोष ने कहा कि सीएम को सिंदूर से एलर्जी है, लेकिन पाकिस्तान से प्रेम है।

बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा नेता शंकर घोष ने कहा कि ममता बनर्जी ने जो बयान दिया है, यह उनके पाकिस्तान के प्रति प्रेम को दिखाता है और उनकी हिंदू विरोधी मानसिकता को जगजाहिर कर रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान के प्रति ममता बनर्जी का प्रेम बाहर आया है। पाकिस्तान जो विश्व स्तर पर मुंह दिखाने लायक नहीं है, ममता बनर्जी विधानसभा में उनके लिए बल्लेबाजी करने के लिए आती हैं।

इससे साफ हो जाता है कि ममता बनर्जी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को नीचा दिखाना चाहती हैं। जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में अपना सिंदूर खोया, उन्हें छोटा दिखाना चाहती हैं।

विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ सरकार की ओर से विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने पर भाजपा नेता शंकर घोष ने बताया कि यह दोहरा चरित्र है। अगर विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाना है तो सभी के खिलाफ लाना चाहिए।

हम तो पहले से ही कह रहे हैं कि यह लोग सुवेंदु अधिकारी से डरते हैं, इसीलिए, उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाए हैं, जिससे वो विधानसभा में एकतरफा सरकार चलाएं। प्रदेश की ममता सरकार से जनता त्रस्त हो गई है।

मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि साल 2026 में ममता सरकार से जनता को मुक्ति मिलेगी। यहां की सरकार की मानसिकता हिंदू विरोधी है।

विधानसभा में ममता बनर्जी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला था। सीएम ने कहा कि सरकार वहां सुरक्षा देने में विफल रही। अगर सुरक्षा मुहैया कराई जाती तो यह आतंकी हमला होने से रोका जा सकता था।

उन्होंने सेना के शौर्य को सलाम किया। लेकिन, फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भारत के पास पीओके वापस लेने का एक सुनहरा मौका था, जिसे गंवाया गया। इस पर विपक्षी दल के विधायकों ने विरोध जताया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  नवरात्रि और पूजा का वास्तविक स्वरूप : आडंबर से परे सच्चे धर्म का मार्ग - कथा वाचक - आशीष जी महाराज बलिया, उप्र

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल में दो महीने पहले ही सामने आया था HMPV संक्रमण का मामला
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + three =