Giriraj singh mamata banerjee

BJP नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल का अपमान किया : TMC

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC ) ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री व भाजपा नेता गिरिराज सिंह पर पश्चिम बंगाल का अपमान करने का आरोप लगाया है। TMC की आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर सिंह की एक वीडियो क्लिप (जिसकी सत्यता की पुष्टि कोलकाता हिन्दी न्यूज ने नहीं की है) पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री ने बिहार में एक रैली के दौरान बंगाल का अपमान किया है।

तृणमूल के पोस्ट में यह भी कहा गया कि बंगाल का अपमान करने की भाजपा की परंपरा बन गयी है। बंगाल की प्रगति से उनकी (भाजपा नेताओं की) हताशा अब द्वेष में बदल गयी है।

बिहार में एक रैली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल का अपमान करते हुए लोगों से सवाल पूछा, ‘क्या आप बिहार को बंगाल बनाना चाहते हैं?’ स्वास्थ्य से लेकर कृषि, उद्योग, आम लोगों की सुरक्षा का मामला – बंगाल हर चीज में सर्वश्रेष्ठ है।

बिहार में चुनाव प्रचार करते हुए सिंह चेतावनी दे रहे हैं कि बिहार को बंगाल नहीं बनना चाहिए. आप क्या कहना चाह रहे हैं?

आप बंगाल का ऐसा अपमान इसलिए करते हैं, क्योंकि आप बंगाल की परंपरा और सम्मान बर्दाश्त नहीं कर सकते! गिरिराज सिंह वही हैं, जिन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रहते हुए बंगाल के मेहनतकश मजदूरों का 100 दिनों का कार्य भत्ता बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें:  तृणमूल जिला चेयरमैन ने प्रदेश अध्यक्ष से की पार्टी के जिलाध्यक्ष की शिकायत

बंगाल को वंचित करके, दूसरे राज्यों में बंगाल को बदनाम करने का आपको क्या अधिकार है? बंगाल के अपमान को राज्यवासी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के डब्बे पटरी से उतरे
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *