कोरोना संक्रमण से मुक्त हुईं भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता : बंगाल में बढ़ते कोरोना के दौर में कुछ दिन पहले भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं। हालांकि संक्रमण की पुष्टि होने के बाद भाजपा नेत्री ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। इसके कुछ दिन बाद शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने कोरोना वायरस को मात दिया है। वह पूरी तरह ठीक हो गई हैं। उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी मिल गई है।

वहीं, अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अग्निमित्रा पॉल ने अस्पताल के सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल से ही वर्चुअली पार्टी की कई बैठकों में उन्होंने हिस्सा लिया। गौरतलब हो कि कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की भी बात कही थी।

अग्नीमित्रा ने बताया था कि बुखार, खांसी व कोरोना के अन्य गंभीर लक्षण ना होने के बावजूद वह अस्पताल में भर्ती होंगी। उन्होंने कहा था कि वह अकेली रहती हैं। ऐसे में अचानक यदि कोई समस्या होती है तो परेशानी बढ़ जाएगी। इसलिए उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने का निर्णय लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *