खड़गपुर। केलेघाई-बाघुई पार के मिट्ठा भाषा चर्चा समिति की ओर से अस्त्र गुरु हेमचंद्र कानूनगो का 155वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मेदिनीपुर शहर के केरानीटोला स्थित हेमचंद्र कानूनगो की अर्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर विशिष्ट लोक संस्कृति गवेषक डॉ. मधुप दे और समाज सेवक शिक्षक सुदीप कुमार खाड़ा ने हेमचंद्र कानूनगो के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शिक्षा रत्न पुरस्कार प्राप्तकर्ता सहायक मुख्य शिक्षक सुब्रत महापात्र, मिट्ठा भाषा चर्चा समिति के पदाधिकारियों में सचिव नरसिंह दास और कार्यवाहक अध्यक्ष अमित कुमार साहू प्रमुख थे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि महान क्रांतिकारी अस्त्र गुरु के रूप में हेमचंद्र कानूनगो का योगदान अविस्मरणीय है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मिट्ठा भाषा चर्चा समिति ने हेमचंद्र कानूनगो की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान किया।
नई पीढ़ी को अपनी विरासत को हमेशा याद रखना चाहिए। इस प्रकार मिट्ठा भाषा चर्चा समिति ने हेमचंद्र कानूनगो के जन्म दिवस को यादगार बनाया और उनकी विरासत को जीवित रखने का प्रयास किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

