बिरजू महाराज का निधन सांस्कृतिक जगत के लिए बड़ी क्षति : धनखड़

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक जताते हुए इसे सांस्कृतिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। धनखड़ ने ट्वीट कर कहा “ भारतीय कला और संस्कृति के प्रतिष्ठित सदस्य पंडित बिरजू महाराज के निधन से हम दुखी हैं। उन्होंने कथक नृत्य के लखनऊ घराने को दुनिया भर में प्रसिद्धि दिलाई। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

बता दें कि प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है। उनकी पोती रागिनी महाराज ने उनके निधन की जानकारी दी। महान कथक नृतक बिरजू महाराज के निधन पर उनकी पोती रागिनी महाराज ने बताया कि पिछले एक महीने से उनका इलाज चल रहा था। बीती रात उन्होंने मेरे हाथों से खाना खाया, मैंने कॉफी भी पिलाई। इसी बीच उन्हें सांस लेने में तक़लीफ हुई हम उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन उन्हें बचाया ना जा सका। वे 83 साल के थे। हार्ट अटैक के बाद रविवार देर रात उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *