A panchayat member of Trinamool Congress murdered in Bengal

बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या

कोलकाता | 6 दिसंबर 2025 : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में अज्ञात हमलावरों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक स्थानीय नेता की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाटिसारा ग्राम पंचायत में टीएमसी के बूथ प्रमुख राजबिहारी सरदार (65) पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे नानूर इलाके में एक समारोह में करीब पांच-छह लोगों ने चाकू से हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह से पीटा।

उन्होंने बताया कि सरदार को पड़ोसी पूर्व बर्धमान जिले के मंगलकोट अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि मृतक के बेटे ने आरोप लगाया है कि सरदार की हत्या पार्टी के ही एक प्रतिद्वंद्वी गुट के सदस्यों ने की है।

टीएमसी के स्थानीय नेताओं ने बताया कि सरदार पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता थे और क्षेत्र में लोकप्रिय थे। उन्होंने दावा किया कि हत्या में पार्टी के किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता की कोई खबर नहीं है।

पार्टी के एक स्थानीय नेता ने कहा, ‘हमने इस घटना की गहन और त्वरित जांच की मांग की है।’

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + thirteen =