Accident

बिहार : अनियंत्रित ब्रेजा कार घर में घुसी, 7 को रौंदा, 3 की मौत

बेतिया । बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित ब्रेजा कार सड़क किनारे एक घर में घुस गई। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर दो बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, एक ब्रेजा कार मंगलवार की सुबह बेतिया से बगहा की ओर जा रही थी, तभी बहुअरवा गांव के पास चालक का कार पर से नियंत्रण हट गया और सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी।

चौटरवा के थाना प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की गति इतनी तेज थी कि सात लोगों को रौंदते हुए घर में जा घुसी। इस घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नीरज (7), करिश्मा (8) और मतीसरा (55) के रूप में की गई है। इस दुर्घटना में घायल चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमे दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोग सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं, पुलिस उन्हे समझाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  सिलीगुड़ी : विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली पदयात्रा, मेयर ने किया पेड़ लगाने का आह्वान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *