IMG 20211126 WA0004

बिहार के मुख्यमंत्री करेंगे एनटीपीसी बरौनी और बाढ़ की पावर युनिट्स का उद्घाटन

मुम्बई : नीतीश कुमार, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार 27 नवम्बर 2021 को आर.के. सिंह, माननीय केन्द्रीय मंत्री, विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा, भारत सरकार की गरिमामय उपस्थिति में एनटीपीसी बाढ़ सुपर टर्मिनल पावर स्टेशन, पटना की युनिट-1 (660 मेगावॉट) और एनटीपीसी बरौनी थर्मल पावर स्टेशन की स्टेज-2 (500 मेगावॉट) का उद्घाटन करेंगे।गिरीराज सिंह, केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, राजीव रंजन, विधायक, लोकसभा, मुंगेर, नीरज कुमार, विधान परिषद के सदस्य, बिहार, राम रतन सिंह, विधानसभा सदस्य, तेघरा, बिहार, राज कुमार सिंह, विधानसभा सदस्य, मटीहानी, बिहार,

ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, विधानसभा सदस्य, बाढ़ तथा बाढ़ एवं बरौनी क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधि भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। बिहार के नागरिकों, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा विद्युत मंत्रालय के अधिकारियों को भी समारोह में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।गुरदीप सिंह, सीएमडी, एनटीपीसी लिमिटेड, एनटीपीसी के निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी दोनों कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।

एनटीपीसी समूह ने बिहार राज्य में 7970 मेगावॉट क्षमता स्थापित की है और 1980 मेगावॉट अतिरिक्त क्षमता निर्माणाधीन है। एनटीपीसी द्वारा बाढ़ में 3300 मेगावॉट क्षमता स्थापित की गई है, जिसमें से 1320 मेगावॉट का वाणिज्यिक संचालन मार्च 2106 से जारी है। विद्युत क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने तथा बिहार राज्य में विद्युत की उपलब्धता बढ़ाने, इसकी लागत को कम करने के लिए राज्य सरकार ने 15 दिसम्बर 2018 को बरौनी थर्मल पावर स्टशन, बरौनी को एनटीपीसी लिमिटेड को हस्तांतरित किया था।

यह भी पढ़ें:  होली से पहले उत्तर प्रदेश के रंग बिक्रेताओं के रंगों से पटा सिलीगुड़ी का बाजार

अपनी सीएसआर पहल के तहत एनटीपीसी द्वारा बिहार राज्य में सामुदायिक विकास की कई गतिविधियां चलाई जा रही हैं। ये गतिविधियां मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं के विकास, पेयजल, सेनिटेशन, कौशल विकास/ व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रोग्रामों को बढ़ावा देने तथा दिव्यांगजनों को सहयोग प्रदान करने के लिए की गई हैं। साथ ही एनटीपीसी की स्थापित परियाजाओं द्वारा विभिन्न सामुदायिक विकास गतिविधियां आस-पास के गांवों में कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं।

एनटीपीसी एम्स पटना में विशेष बर्न युनिट की स्थापना भी कर रही है और औरंगाबाद ज़िले में आईटीआई का निर्माण कर रही है। एनटीपीसी भारत सरकार की एक महारत्न कंपनी है, वर्तमान में इसकी स्थापित क्षमता 67,907 मेगावॉट है (संयुक्त उद्यम सब्सिडरियों सहित) और 2032 तक एनटीपीसी ने 130 गीगावॉट की कंपनी का बनने का लक्ष्य तय किया है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  पुरी रथ यात्रा में आशीर्वाद ने भक्तों का नेतृत्व करते हुए उन्हें भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ाया

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  स्ट्रीक्स ने पेश किया नया जेल हेयर कलर- ग्रे बालों को करें कलर और शानदार चमक पायें

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =