Bihar assembly elections

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण की 121 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

पटना | 10 अक्टूबर 2025चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत 121 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

📅 पहले चरण का चुनाव कार्यक्रम

चरण सीटें नोटिफिकेशन नामांकन की अंतिम तिथि जांच नाम वापसी मतदान मतगणना
पहला चरण 121 10 अक्टूबर 17 अक्टूबर 18 अक्टूबर 20 अक्टूबर 6 नवंबर 14 नवंबर

🗺️ पहले चरण में शामिल प्रमुख जिले

  • पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुज़फ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर, भोजपुर
  • मतदान का समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

यह नोटिफिकेशन बिहार राज्यपाल की ओर से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 15(2) के तहत जारी किया गया है। बिहार के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से सदस्य निर्वाचित करने के लिए यह अधिसूचना महत्वपूर्ण है।भारत निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर (शुक्रवार) निर्धारित की है। 18 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी। अभ्यर्थियों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर रखी गई है।

⚖️ प्रमुख राजनीतिक समीकरण

  • NDA गठबंधन: भाजपा, जेडीयू, हम (से), वीआईपी
  • महागठबंधन / INDIA Bloc: राजद, कांग्रेस, वाम दल
  • जन सुराज पार्टी: प्रशांत किशोर ने 51 उम्मीदवारों की सूची जारी की
  • एलजेपी (रामविलास और पासवान गुट): सीटों को लेकर मांग तेज़

चुनाव आयोग ने नामांकन केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के विशेष निर्देश दिए हैं। नामांकन के समय प्रत्‍याशी के साथ सिर्फ तीन वाहन और प्रस्तावक समेत अधिकतम 5 व्यक्ति ही जा सकेंगे। चुनाव आयोग ने फैसला लिया है कि पूरी नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए राज्यभर में लगभग 8.50 लाख अधिकारियों की तैनाती की है। आयोग के अनुसार, इन अधिकारियों में 4.53 लाख मतदान कर्मी, 2.50 लाख पुलिसकर्मी, 28,000 से अधिक मतगणना कर्मी, और 18,000 माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =