दूसरे राज्यों में फंसे अपने लोगों के लिए बिहार-झारखंड ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 

पटना : भारत में कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बीच बिहार (Bihar) और झारखंड (Jharkhand) दोनों राज्यों के लाखों लोग देश के कई राज्यों में फंसे हैं। इनमें अधिकांश प्रवासी मजदूर और छात्र-छात्राएं शामिल हैं। वहीं केंद्र सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद अब फंसे लोगों को उनके राज्य तक पहुंचाने का काम शुरू हो गया है।

हालांकि, अधिकांश लोगों की दिक्कत हैं कि उन्हें पता नहीं कि वापसी के लिए घर जाने वाली ट्रेन में वो कैसे बैठ पाएंगे। इसे देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने ट्वीट कर लोगों के लिए एक फ़ॉर्म जारी किया। सोरेन ने अपने ट्वीट में लिखा, “साथियों, प्रवासी श्रमिकों के झारखण्ड वापसी हेतु हमने पंजीकरण की व्यवस्था की है।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप यह प्रपत्र भर सकते हैं। साथ ही आप हेल्पलाइन के नम्बरों पर भी फ़ोन कर सकते हैं। हम आपके सकुशल झारखण्ड वापसी हेतु हर सम्भव प्रयास कर रहें हैं।

https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1256612159649312768

वहीं, बिहार के आपदा राहत विभाग ने अपने सारे नम्बर जारी किये, जिस पर संपर्क कर लोग अपने वापस लौटने का इंतज़ाम कर सकते हैं।

बिहार के निवासी जो अन्य राज्यों में में फंसे हुए हैं घर वापसी के लिए पंजीकरण कैसे करें

जानकारी के लिए बता दें बिहार के निवासियों की सहायता के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं और साथ ही साथ नोडल अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं जिन पर संपर्क कर कर आप घर वापसी के लिए मदद ले पाएंगे | यह रहे नोडल अधिकारियों के नंबर

बता दें कि कोरोना को फैलने से रोकने को सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाकर 17 मई कर दिया है। साथ ही सरकार ने विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिकों और अन्य को उनके गृह राज्य में पहुंचाने की व्यवस्था करने की अनुमति दे दी है। सरकार ने पहले फंसे लोगों को उनके राज्यों तक भेजने के लिए सिर्फ बसों की अनुमति दी थी, लेकिन राज्य सरकारों के अनुरोध के बाद विशेष ट्रेनों की अनुमति दी गई।

1 thoughts on “दूसरे राज्यों में फंसे अपने लोगों के लिए बिहार-झारखंड ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 

  1. Mir istekhar alam says:

    Sir Mai mere paribar balo ke sath west bengal sadi samaroh me 18.3.2020ko Aya tha Maine yaha ke nodal adhikari ko Kai bar phon lagaya magar phone nahi laga Mai apne Sahar Jana chahta hu lekin koi sadhan nahi ho Pa raha Hai hum log 30 log hai bachche budhe milakar Mera Sahar sultanganj dist bhagapur hai

Leave a Reply to Mir istekhar alam Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *