इस मौके पर 50 छाता, 25 रेनकोट और 200 कलम का भी वितरण किया गया
भोजपुर, बिहार। 27 अगस्त 2026 को उमरावगंज, भोजपुर, बिहार में पान एसोसिएशन (पंजीकृत नई दिल्ली) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवजी ततवा, दिल्ली प्रदेश महिला उपाध्यक्ष मीना देवी और के.वी. इंस्टीट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट्स के निर्देशक संजय प्रसाद के माताजी स्व. हीरामणि देवी की श्रद्धांजलि समारोह में मुफ्त स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से करजा पंचायत के मुखिया राजू ओझा, करजा पंचायत के सरपंच श्रीकांत यादव, वार्ड पार्षद मोहम्मद नसरुद्दीन और पूर्व मुखिया के भाई देवेंद्र यादव की उपस्थिति में हुआ। राष्ट्रगान के पश्चात दो मिनट का मौन संजय प्रसाद की माताजी स्व. हीरामणि देवी के लिए रखा गया; जिनका इसी 15 अगस्त को निधन हुआ है।
इस मौके पर 50 छाता, 25 रेनकोट और 200 कलम वितरण भी किया गया जिसमें पान समाज के लोगों के साथ-साथ यहां के ग्रामीणों की भारी संख्या में मौजूदगी रही। इस मौके पर सरोज कुमारी एवं मो. जावेद खान शाहपुर सागर हॉस्पिटल के चिकित्सीय टीम के साथ मौजूद रहें। यही नहीं ग्राम पंचायत धनडीहा (कोईलवर) से उप सरपंच माया कुमारी एवं उनके पति राजू कुमार भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
कार्यक्रम की मेजबानी के.वी. इंस्टीट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट्स के निर्देशक संजय प्रसाद की पत्नी रंजू देवी ने इंस्टीट्यूट के हॉल में किया। इस कार्यक्रम के अलावा उमरांव गंज हायर सेकेण्डरी स्कूल में भी विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच 90 लेखन सामग्रियों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित समाज सेवियों ने पान समाज के लोगो में परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने एवं बिहार कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों ने पान समाज के लोगो में परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने के साथ ही दिल्ली एनसीआर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया।
पान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार दास ने भी मुंबई से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि संस्था बुनकर समाज अर्थात पान समाज के लोगों की है और यह संपूर्ण भारत में फैले अपने समाज के लोगों के बीच, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं परस्पर सहयोग करने का कार्य करती है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंबई निवासी शंकर दास हैं।
पान एसोसियेशन नई दिल्ली में रजिस्टर्ड है और बिहार समेत भारत के कई राज्यों में इसकी शाखाएं हैं। संस्था का नई दिल्ली में पंजीकृत कार्यालय – प्लॉट 78, सैनिक एनक्लेव, सेक्टर 3, गांधी चौक/ तिरंगा चौक के नजदीक, मोहन गार्डन, उत्तम नगर, नई दिल्ली – 110059 में स्थित है।
इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शिवजी ततवा और मीना देवी थे। इस उपलक्ष में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर दास जी ने कहा कि – पान एसोसिएशन के सर्वभारतीय उपाध्यक्ष शिवजी ततवा के नेतृत्व में संस्था द्वारा लगातार अतुलनीय सेवा कार्य किया जा रहा है। इसके लिए संस्था के सभी पदाधिकारीगण तथा विशेष रूप से शिवजी ततवा बधाई के पात्र हैं। पान एसोसिएशन पान समाज के सभी परिवारों के सुखद भविष्य की कामना करता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

