Bigg Boss OTT : ये हैं सीजन की सबसे विवादित कंटेस्टेंट

मुंबईः बिग बॉस (Bigg Boss) अगले सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट आया है। इस का आगाज बीते रविवार को ही हुआ, जिसमें शो के होस्ट करण जौहर ने दर्शकों को शो के कंटेस्टेंट्स से मिलवाया। इस बार शो में शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) से लेकर पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) के एक्स बॉयफ्रेंड प्रतीक सहजपाल कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे हैं।

शो के चलते अब सभी कंटेस्टेंट सुर्खियों में छाए है लेकिन, इन सबके बीच सबसे ज्यादा जिस प्रतियोगी की चर्चा है वह हैं मुस्कान जट्टाना (Muskan ) उर्फ मूस जट्टाना की. 20 साल की यह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मूस जट्टाना भी शो में शामिल हुई हैं।

मुस्कान सोशल मीडिया पर पंजाबी-ऑस्ट्रेलियन इंफ्लुएंसर के तौर पर काफी फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। मुस्कान का इंस्टा बायो भी काफी दिलचस्प है। वह लिखती हैं- ‘अभी तो और जलाल होना है हमें’ मूस ने महिलाओं और युवाओं के लिए भी काम किया है और ऑस्ट्रेलियन दक्षिण एशियाई केंद्र की ब्रांड एंबेसडर हैं।

लैंगिक समानता के लिए वह अक्सर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा उनका नाम कई विवादों में भी घिरा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुस्कान पैसे कमाने के लिए एक वेबसाइट पर लाइव न्यूड सेशन भी कर चुकी हैं। अब जब मुस्कान ने देश के सबसे विवादित शो में कदम रखा है तो हर किसी की नजर उन पर ही टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *