Bigg Boss OTT : नेहा भसीन के रूप में मिला पहला कन्फर्म कंटेस्टेंट

मुंबई। सिंगर नेहा भसीन विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के नए सीजन की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई हैं, जिसे वूट पर 8 अगस्त से छह हफ्ते तक करण जौहर होस्ट करेंगे। इसके बाद बिग बॉस 15 के लॉन्च के साथ कलर्स में चला जाएगा, जिसकी होस्टिंग सलमान खान करेंगे। यहां हम आपको नेहा भसीन से जुड़ी कुछ जानकारी बताने जा रहे हैं। नेहा भसीन अपने गाने एप्पल बॉटम्स को लेकर ऑडियंस के निशाने पर आईं थीं।

उन्होंने अपने इस गाने में बट्ट का इस्तेमाल किया था। इस पर उन्होंने कहा था आज सभी रैपर्स हमारे पूरे शरीर के बारे में बात कर रहे हैं और लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में, नेहा भसीन ने कहा था कि वह एक इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर ध्यान दे रही हैं, क्योंकि बॉलीवुड इंडस्ट्री उनकी प्रतिभा को जगह नहीं दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *