Images (64)

महिला सांसद का बड़ा आरोप, ‘सचिन वाजे केस उठाने पर शिवसेना सांसद ने दी जेल भेजने की धमकी’

नई दिल्ली। Antilia Case : महाराष्ट्र की अमरावती सीट से लोकसभा सांसद नवनीत राणा ने शिवसेना सांसद अरविंद सावंत पर धमकी देने का आरोप लगाया है। सांसद नवनीत राणा ने कहा है कि लोकसभा में सोमवार को सचिन वाजे केस उठाने पर शिवसेना सांसद ने लोकसभा लॉबी में जेल भेजने की धमकी दी। महिला सांसद ने इस मामले की शिकायत लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। अमरावती से लोकसभा सांसद नवनीत राणा ने लोकसभा स्पीकर से की शिकायत में कहा है, “मनसुख हिरेन हत्याकांड और सचिन वाजे प्रकरण पर आज मैंने लोकसभा में कुछ सवाल उठाए।

महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ने को लेकर एक महिला सांसद के तौर पर मैंने सवाल उठाए। जिस पर लोकसभा लॉबी में शिवसेना सांसद ने धमकी देते हुए कहा, देखता हूं, तुम महाराष्ट्र में कैसे घूमती हो, तेरे को भी जेल में डालेंगे।” नवनीत राणा ने कहा कि इसके पहले भी तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी मिलती रही है।

यह भी पढ़ें:  भारत के 10 शहरों में रोजाना सात प्रतिशत से अधिक मौत का संबंध पीएम2.5 प्रदूषण से : लांसेट अध्ययन

सांसद नवनीत राणा ने कहा है कि जिस तरह से अरविंद सावंत ने धमकी दी है, यह मेरा ही नहीं पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। अरविंद सावंत के खिलाफ कड़ी से कड़ी पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए। सांसद नवनीत राणा ने इस पत्र को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को भी भेजा है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  उत्तर कोरिया की मदद के लिए अमेरिका ने बढ़ाए हाथ, उत्तर कोरिया ने नहीं दिया जवाब
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 4 =