कोलकाता हिन्दी न्यूज | 01 अगस्त 2026: राखी और सावन आते ही त्योहार शुरू हो जाते हैं। कोलकाता में भी सावन में त्योहार का बाजार लगना शुरू हो गया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विधान गार्डेन में त्योहार का बाजार आज से शुरू हो गया, जो रविवार 2 अगस्त तक चलेगा।
उद्घाटन
त्योहार का बाजार का उद्घाटन कोलकाता थंडर वोल्ट के पवन पाटोदिया, एचआरडी के सीईओ सिद्धार्थ पाण्डेय और मंजुला गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।
मेले की विशेषताएं
कार्यक्रम की संयोजक रचना अग्रवाल और शिविका कायां ने बताया कि इस वर्ष पचास से अधिक स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जो विभिन्न प्रकार के हैं। महिलाएं इस त्योहार बाजार में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
एक तरफ वीकेंड है तो छुट्टियां भी हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस मेले में कोलकाता के विभिन्न जगहों से लोग आ रहे हैं और त्योहार के बाजार का लाभ उठा रहे हैं। उपहार भी उपलब्ध हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
आज शाम भजन जैमिंग का भी कार्यक्रम रखा गया था, जिसे आलोक डागा और मानवी डागा ने प्रस्तुत किया। इसके अलावा फैशन शो सहित कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।
विधान गार्डेन में इस त्योहार के बाजार की चर्चा जोरों पर है। ऐसा अलग कार्यक्रम कोलकाता में पहली बार है, जहां खरीदारी भी, भजन भी और भोजन भी उपलब्ध है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।


