अशोक वर्मा “हमदर्द”, कोलकाता। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मासूम अदाओं और जबरदस्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली चाहत राज अब बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में कदम रखने को बेताब हैं। महज 8 साल की उम्र में चाहत ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके लिए बड़े-बड़े कलाकार वर्षों तक संघर्ष करते रहते हैं। भोजपुरी सिनेमा के लगभग हर बड़े सितारे के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी चाहत राज ने अपने शानदार अभिनय से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
उसकी मासूमियत और चुलबुले अंदाज ने चाहने वालों की एक लंबी फेहरिस्त बना दी है। अपने चुलबुले अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाली चाहत राज ने जिस भी फिल्म में काम किया, दर्शकों ने उसके अभिनय को दिल खोलकर सराहा। अपने किरदार में पूरी तरह डूब जाने वाली चाहत इतनी छोटी उम्र में भी कैमरे के सामने इतनी सहजता से अभिनय करती है कि बड़े-बड़े कलाकार भी हैरान रह जाते हैं।
अपनी हर फिल्म में चाहत ने अपने किरदार में जान फूंक दी है और उसकी यही काबिलियत उसे बाकी बाल कलाकारों से अलग बनाती है। चाहत राज ने अब तक भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारों के साथ काम किया है। चाहे दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ हों या खेसारी लाल यादव, हर बड़े अभिनेता ने चाहत की तारीफ की है।
अब तक चाहत राज कई अवॉर्ड शो में भी सम्मिलित हो चुकी है। कई दिग्गज सितारों के साथ काम करते हुए चाहत ने साबित कर दिया है कि उम्र भले ही कम हो, लेकिन हुनर किसी से कम नहीं है। उसकी अदाकारी में गजब का आत्मविश्वास झलकता है और यही वजह है कि दर्शक उसे बार-बार स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।
अब चाहत राज का सपना है कि वह बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरे। वह चाहती है कि बड़े पर्दे पर हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी उन्हें अपना हुनर दिखाने का मौका मिले। चाहत का मानना है कि जिस तरह से उसने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है, उसी तरह बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में भी वह अपनी पहचान जरूर बनाएगी।
फैंस के आशीर्वाद से बढ़ रहा हौसला, चाहत राज की इस सफलता में उनके फैंस का आशीर्वाद और प्यार का बड़ा योगदान है। चाहत के चाहने वाले हर बार उसकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं और जब भी वह स्क्रीन पर आती है, तो दर्शकों को खुशी मिलती है। चाहत को इस बात का एहसास है कि उसकी मेहनत और फैंस का प्यार ही उसे एक दिन बॉलीवुड और साउथ की ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
आने वाले दिनों में बड़ी खबर की उम्मीद है। अब देखना यह है कि कब चाहत राज को बॉलीवुड या साउथ सिनेमा से बड़ा ब्रेक मिलता है। लेकिन इतना तय है कि जब भी चाहत बड़े पर्दे पर कदम रखेंगी, वह अपने अभिनय की चमक से सबको हैरान कर देंगी। भोजपुरी की यह नन्हीं कलाकार आने वाले समय में सिनेमा जगत का बड़ा नाम बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

