Bhojpuri Song 2023: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘बुताई दs नs आग’ मचा रहा धूम, देखें VIDEO

कोलकाता। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और हिट मशीन कहा जाता है। उनकी भोजपुरी फिल्मों और गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। इसी बीच अब खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ का ‘बुताई दs नs आग” गाना यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में खेसारी की को-स्टार्स के साथ रोमांटिक और क्यूट जोड़ी देखने को मिल रही है। गाने में खेसारी लाल यादव जोरदार ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है।

गाने के बोल उमा लाल यादव ने लिखे हैं जबकि इसको लाल बाबू पंडित ने डायरेक्ट किया है। गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस संयुक्ता राय (Sanjukta Roy) ने भी अपनी बेहतरीन अदायगी से वीडियों में चार चांद लगा दिये हैं। यहां देखिए खेसारी के भोजपुरी गाने का वीडियो…

बता दें कि यह फ़िल्म 16 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी।इस फिल्म में खेसारी दो- दो हिरोईनों के साथ इश्क लड़ाते नजर आ रहे हैं। खेसारी के अलावा इसमें सुदीझा झा और संयुक्ता राय भी अहम किरदार में हैं।राजा की आयगी बारात’ खेसारी लाल यादव के दिल के बेहद करीब है। इस फिल्म के डायरेक्टर लाल बाबू पंडित और प्रोड्यूसर सुरेंद्र प्रसाद हैं।

खेसारी, लाल बाबू और सुरेंद्र की तिकड़ी जोड़ी फिल्म के लिए लक्की साबित हो सकता है। इस फिल्म में खेसारी, सुदीक्षा और संयुता के अलावा संजय पांडेय, अनूप अरोड़ा, अमित शुक्ला, पप्पू यादव, दीपक सिन्हा और मनोज सिंह जैसे भोजपुरी की चहिते कलाकार नजर आएंगे। मेकर्स के अनुसार फिल्म के हर किरदार ने जी- जान लगा दी है।

खेसारी लाल यादव अपनी हर फिल्म में अहम योगदान देते हैं। खेसारी की भोजपुरी फिल्म में उनका ही गाना ना हो, ऐसा तो हो नहीं सकता। ‘राजा की आएगी बारात’ का म्यूजिक ओम झा ने संभाला है। फिल्म में अभिनेता खेसारी लाल यादव के कई गाने हैं। फिल्म के गानों के बोल प्यारेलाल यादव, स्व. श्याम देहाती और आजाद उमा लाल यादव के हैं। प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा ने लिखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *