Ashok1

#Bhojpuri Film: मिलिए भोजपुरी, हिंदी फिल्मों के उभरते हुए कलाकार अशोक कुमार तांती से…

समस्तीपुर : फिल्म कलाकार अशोक कुमार तांती के बढ़ते कदम से इनके गाँव में ख़ुशी की लहर है। हिन्दी शॉर्ट फिल्म “झोला छाप डॉक्टर” की शूटिंग पूरी करने के बाद फ़िल्म कलाकार अशोक कुमार तांती अपने गांव पचपैका, समस्तीपुर दीपावली और छठ पूजा में शामिल होने के लिए पहुँचे। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं भोजपुरी फिल्मों “ई हs रिस्ता प्यार के”, “मच गईल ग़दर प्यार में”, “लव यू रानी”, “पईसा पईसा” और “सबक़ द लेसन” में काम कर चुके अशोक कुमार तांती की, इन्होंने कोलकाता हिंदी न्यूज के संवाददाता को अपनी पढ़ाई लिखाई और फिल्मी यात्रा के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि, उनकी प्रारंभिक शिक्षा मध्य विद्यालय पचपैका से शुरू हुई। डॉ. राम मनोहर लोहिया उच्च विद्यालय पचपैका उजियारपुर, समस्तीपुर से मैट्रिक परीक्षा पास किया। इंटर और स्नातक डिग्री केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय सरायरंजन से हासिल की, पंडित धाना गिरी स्मारक संगीत महाविद्यालय पचपैका से ही संगीत प्रभाकर (प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद से संबंध) और इग्नू से मास्टर डिग्री की शिक्षा हासिल की है। संगीत का शौक बचपन से ही था, इसीलिए संगीत की शिक्षा गुरु पंडित रामाश्रय प्रसाद मिश्रा से लेना शुरू किया। सन 2000 में नई दिल्ली में प्रयास नामक गैर सरकारी संस्थान में शिक्षक पद पर काम करने का मौका मिला।

उस समय प्रयास के अध्यक्ष डॉ. कर्ण सिंह (राज्य सभा सदस्य) और महासचिव आमोद कुमार कंठ (आईपीएस अधिकारी संयुक्त आयुक्त, दक्षिणी दिल्ली) थे। प्रयास संस्था में बड़े-बड़े नेता अभिनेताओं का आना-जाना लगा रहता था। प्रयास के प्रधान कार्यालय के उदघाटन समारोह में डॉ. मुरली मनोहर जोशी के लिए स्वागत गीत, राजीव गांधी मानव सेवा अवॉर्ड 1999 विज्ञान भवन में उषा नारायणन, डॉ. सुमित्रा महाजन के लिए स्वागत गीत करवाया, जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर सरला माहेश्वरी दूरदर्शन समाचार वाचिका के द्वारा किया गया। 2000 में ही जहांगीरपुरी प्रयास बालगृह में पटना के सुप्रसिद्ध नाटक मंडली के साथ नुक्कड़ नाटक : अँधेर नगरी चौपट राजा, वो सुबह कभी तो आयेगी में कुछ सीखने का मौक़ा मिला।

यह भी पढ़ें:  कपिल देव पहली बार रियलिटी शो फॉर्मेट पर 'ड्राइविंग विद द लीजेंड्स' में नज़र आएंगे

फिर दिल्ली हॉट में प्रवीण झा के निर्देशन में बालक बाज़ार नाटक में संगीत देने का मौक़ा मिला। इसी नाटक को नई दिल्ली के 7 स्टार होटल ली-मेरिडियन में “हेल्प चिल्ड्रेन हेल्प प्रयास” नामक कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में भूतपूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा, योगानन्द शास्त्री, अनिल कपूर, श्रीदेवी, बोनी कपूर, जान्हवी कपूर, पहलाज निहलानी, विधु विनोद चोपड़ा, निदा फ़ाज़ली सहित सैकड़ों महान हस्तियों को आमोद कंठ ने आमंत्रित किया था, उस मंच पर भी काम करने का मौक़ा मिला। पुनः बाल दिवस के शुभ अवसर पर नेहरू तारा मंडल, नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यक्रम “सब पढ़े सब बढ़े” में 30 बच्चों के साथ शामिल होने का मौक़ा मिला।

कई संगीत के कार्यक्रम जैसे कि “जगजीत सिंह नाईट” ग़ुलाम अली नाईट, कविता कृष्णमूर्ति, सुदेश भोसले नाईट, परम्परा नाईट में हेमा मालिनी, ईशा देओल, आहना देओल, राधा कृष्ण का नृत्य, शोभना नारायण का नृत्य सहित अनेकों कार्यक्रम को देखने एवं शामिल होने का मौका मिला। इस तरह के कार्यक्रम में फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद खन्ना, सुनील शेट्टी, अनिल कपूर, एश्वर्या राय, नफीसा अली खान, मोना सिंह सहित कई कलाकारों को नजदीक से देखने एवं सुनने का भी मौक़ा मिला।

एक बार की बात है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और प्रयास संस्था के सहयोग से अंध विश्वास और साफ़ सफ़ाई विषयों पर नुक्कड़ नाटकों की तैयारी के लिए सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता गोविंद पाण्डेय, नीलोफर रिज़वी, पाण्डव नगर, चिल्ड्रेन होप प्रयास, शादीपुर कार्यालय पहुँचे थे, वहाँ कई कलाकार का चयन किया गया जिसमें इन्हें ओझा का रोल मिलने पर हाँथ जोड़कर गोविंद पाण्डेय से कहा कि सर मुझे एक्टिंग नही आती है, पाण्डेय जी ने कहा कि मुझे ना सुनने की आदत नहीं है, हां मलतब हां, इस तरह से एक्टिंग करने की प्रारंभिक ट्रेनिंग दी गई और ओझा का रोल दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर पर टीम के साथ नुक्कड़ नाटक में काम किया, एक्टिंग की शुरुआत यहीं से हुई।

यह भी पढ़ें:  माधुरी दीक्षित की तरह डांस कभी नहीं कर सकती : सनी लियोन

उसके बाद गायक सह नायक अमित अकेला का वीडियो अल्बम : “नाचे काँवरिया गाये बोल बम”, सुप्रसिद्ध गायक विकाश झा के साथ मैथिली विडियो एल्बम “जानम” रणधीर मिश्रा के साथ मैथिली एल्बम : “जय हे जगत जननी अम्बे”, पवन पाठक के साथ -डार्लिंग आई लव यू कह द हो – आभा मिश्रा के साथ भिखारी ठाकुर के लोकगीत, जामिया मिल्लिया इस्लामिया में तैयार किया है। वहीं ज़ी न्यूज़ के कलाकारों के साथ भी काम करने का मौक़ा मिला।

अशोक कुमार ताँती की पहली भोजपुरी फिल्म “ई हा रिस्ता प्यार के” की शूटिंग शेरघाटी में की गई थी। जिसके एक गीत में अभिनय करने का मौक़ा मिला। दूसरी बड़ी फ़िल्म “चलो भाग चलें” निर्देशक चन्द्रभूषण मणि के साथ जिसमें पवन सिंह और अक्षरा सिंह को लेकर शूटिंग की गई थी बहुत ही वशिष्ठ कलाकार बृजेश त्रिपाठी और अक्षरा सिंह के साथ अभिनय किया। लेकिन किसी कारणवश फ़िल्म कंप्लीट नहीं हो सकी। इसके बाद बहुत ही अनुभवी निर्देशक दिलआवेज़ खान की महान पारिवारिक फ़िल्म “मच गईल ग़दर प्यार में” जिसमे मनोज आर. पाण्डेय और काजल है, इसमें मौका मिला। फिर “रेनबो” हिंदी शॉर्ट फिल्म में लेखक निर्देशक दिलआवेज़ खान ने मौक़ा दिया जिसमें बॉलीबुड के विलेन अली खान एक फ़कीर बाबा के किरदार में है।

उसके बाद बलदेव प्रसाद लेखक निर्देशक के निर्देशन में बनी पारिवारिक और हास्य भोजपुरी फिल्म “लव यू रानी” में बहुत ही अच्छा रोल मिला है। पुनः लेखक निर्देशक दिलआवेज़ खान की हिन्दी वेब मूवी जिसमें सुपरस्टार रानी चटर्जी मुख्य भूमिका में है, इन्हें हेड कांस्टेबल की भूमिका निभाने का मौक़ा मिला जिसकी शूटिंग मुम्बई में हुई है। उसके बाद लेखक निर्देशक : डॉ. धर्मवीर भारती की टेलीविजन सीरियल “वारदात” के बाल तस्करी एपिसोड में महामूवी टेलीविजन चैनल के लिए काम किया है। फिर दिलआवेज़ खान के निर्देशन में शॉर्ट हिंदी फिल्म “झोला छाप डॉक्टर” में काम करने का मौका मिला है। अशोक कुमार ताँती ने बताया कि अभी तक मुझे कई फ़िल्म और टेलीविजन चैनलों के लिए काम करने का ऑफर मिला है, जिसकी जानकारी आगे भी दर्शकों को दी जायेगी।

यह भी पढ़ें:  लोकसभा चुनाव के पहले पंचायत प्रधान के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 14 =