Bhojpuri Cinema : धर्म-अर्धम में काम करेंगी आम्रपाली दुबे

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे फिल्म धर्म-अधर्म में काम करती नजर आयेंगी। शिवराम फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म ‘धर्म-अधर्म में आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में नजर आएगी।फिल्म के निर्माता शिवराम और लेखक निर्देशक आर के शुक्ला हैं।इस फिल्म में अभी तक मुख्य अभिनेता का चयन नहीं किया गया है। इस फिल्म का संगीत सावन कुमार ने तैयार किया है ,वही कैमरामैन विजय आर पांडेय है। डांस को कोरियोग्राफ संतोष सूर्यवंशी करेंगे और एक्शन मास्टर हीरा लाल यादव है।

फिल्म धर्म- अधर्म में आम्रपाली दुबे के साथ संजय पांडेय ,सत्य प्रकाश सिंह,एहसान खान,ब्रजेश त्रिपाठी ,लोटा तिवारी, बबलू पंडित,विवेक पांडेय, राकेश कुमार पांडेय, विजय वर्मा, डॉ. देवेंद्र कुमार, महिमा गुप्ता, नीलम पांडेय,सूरज कुमार,डॉ.वीरेंद्र त्रिपाठी, पंकज सोनी जैसे कई कलाकार शामिल है।

मुंबई में बोटिंग का लुत्फ उठा रही है प्रीति जिंटा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने मुंबई में अपने दोस्तों के साथ बोटिंग की है। प्रीति जिंटा हाल ही में अमेरिका से मुंबई लौटी हैं। भारत आने के बाद प्रीति लगातार अपने दोस्तों के साथ टाइम स्पेंट कर रही हैं। इसी बीच वह मुंबई में दोस्तों संग बोटिंग का लुत्फ उठाती नजर आईं, जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस वीडियो में प्रीति बोट पर सवार है और मुंबई शहर में घूम रही हैं। इसके अलावा उनके इस वीडियो में उनकी बेस्टफ्रेंड सुजैन खान भी नजर आ रही हैं। प्रीति जिंटा पिछले हफ्ते ही मुंबई लौटी हैं इसके बाद वह सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं। जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *