वाराणसी। भोजपुरी सिनेमा से दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि बीती रात 25 मार्च आकांक्षा शूट के बाद एक होटल में गई थीं और वहीं पर सुसाइड कर लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश में जुटी हुई है।

एक्ट्रेस मूलरूप से भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। आकांक्षा 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती थीं।

एक्ट्रेस भोजपुरी की मशहूर फिल्म अभिनेत्री थीं और मॉडलिंग में भी उन्होंने अपना हाथ अजमा रही थीं। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश की अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here