कोलकाता हिन्दी न्यूज | 06 सितम्बर 2026: चीना बाजार की सुप्रसिद्ध रक्षा काली पूजा का आज भव्य शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलित करके सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. पी.के. हाजरा और पश्चिम बंगाल सरकार के राज्यमंत्री उमेश राय ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन के उपरांत अतिथि द्वय ने मां की आराधना की।
आयोजकों का बयान
कार्यक्रम के आयोजक हरेन्द्र दूबे और सुकुमार दास ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष होता है और भीखमचन्द मार्केट के सभी व्यापारी वर्ग इसमें हिस्सा लेते हैं।
मां रक्षा काली का सब पर आशीर्वाद है। तीन दिवसीय यह कार्यक्रम भोग वितरण के साथ समाप्त होगा।
उपस्थित गणमान्य
कार्यक्रम में भाजपा नेता संतोष पाठक, रविन्द्र सिंह दीपक, सुरेश पाण्डेय, मुन्ना माली, सुनील चौबे, ललन सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की व्यवस्था समिति में दिलीप साहा, अमलेश चटर्जी, संजय दूबे, बोल्टूदा, प्रभात राउत, मुकेश चौधरी मुख्य रूप से सक्रिय रहे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।


