IMG 20260311 WA0007

भवानीपुर एडुकेशन सोसाइटी कॉलेज में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष शताब्दी दिवस मनाया गया

कोलकाता। भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज, कोलकाता के जनसंचार विभाग ने हिंदी पत्रकारिता की द्विशतवार्षिकी संगोष्ठी का आयोजन किया। कॉलेज के रेक्टर प्रो. दिलीप शाह, ताजा टीवी के निदेशक विश्वंभर नेवर, कॉलेज की हिंदी प्राध्यापक डॉ. वसुंधरा मिश्र और जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. कपिल कुमार भट्टाचार्य ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया।

प्रो. कृपाशंकर चौबे ने हिंदी पत्रकारिता के दो सौ साल विषय पर प्रेजेंटेशन द्वारा सभी समाचार पत्रों को दिखाया और समझाया जो बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी थी। हिंदी का प्रथम समाचारपत्र उदंत मार्तण्ड ही हिंदी का पहला समाचार पत्र है इसकी प्रामाणिक जानकारी दी।

यह वर्ष हिंदी पत्रकारिता का 200वां वर्ष है। ‘उदंत मार्तंड’ के संपादक जुगल किशोर शुक्ल जी द्वारा 30 मई 1826 में तत्कालीन कलकत्ता के अमरतल्ला स्ट्रीट, कोलुटोला से निकला था। साथ ही पूरे हिंदी पत्रकारिता के इतिहास पर दृष्टि डाली और कहा कि हिंदी पत्रकारिता के लिए हिंदीतर बांग्ला विद्वानों का हाथ रहा है।

यह भी पढ़ें:  हिंदी दिवस के मौके गृह मंत्री अमित शाह ने कहा - 'भारतीय भाषाएं हमारी संस्कृति के धरोहर हैं'

ताजा टीवी के डायरेक्टर और वरिष्ठ संपादक विश्वंभर नेवर ने वर्तमान के पत्रकारिता और संचार पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एआई और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुत सारी संभावनाएँ हैं और पत्रकारिता के बीज मंत्र दिए।

डॉ. वसुंधरा मिश्र हिंदी प्राध्यापिका ने इस कार्यक्रम का संचालन और भूमिका स्वरूप विषय को प्रतिष्ठित करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

भवानीपुर एडुकेशन सोसाइटी कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ. कपिल कुमार भट्टाचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि प्रो. कृपाशंकर चौबे द्वारा बहुमूल्य और ऐतिहासिक हिंदी पत्रकारिता के इतिहास के दुर्लभ स्लाइड्स जो 1800 से लेकर बीसवीं शताब्दी के समाचार पत्रों और उनमें छपी खबरों को देखा और पढा़ गया, देखने का अवसर मिला।

ताजा टीवी के डायरेक्टर और वरिष्ठ संपादक विश्वंभर नेवर का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने वर्तमान में पत्रकारिता के विविध पहलुओं को बताया। रेक्टर और डीन प्रो. दिलीप शाह का आभार जिन्होंने कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य देते हुए अंग्रेजी के अखबारों के तथ्यों को रेखांकित किया।

यह भी पढ़ें:  दर्द देश का देख रहा हूँ वही तुम्हें दिखलाऊँगा :- गिरधर राय*

इस कार्यक्रम में शिक्षक और शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की अच्छी उपस्थिति रही। डाॅ. रेखा नारिवाल और वाइस प्रिंसिपल प्रो. मीनाक्षी चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *