हुगली। भारतीय जनता पार्टी, चांपदानी मंडल-2 की ओर से रामदुलारी स्कूल प्रांगण में एक भव्य विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विजयादशमी के पावन पर्व पर संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेश सिंह ने की। इस मौके पर भाजपा जिला सचिव हरि मिश्रा, नीरज सिंह, कार्तिक साव उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक वर्मा, दुर्गा वर्मा, महासचिव सुरेन्द्र साव, हरेंद्र यादव, अरुण सरकार, सुनील माली बनारसी प्रसाद, महिला मोर्चा की ऊषा दास एवं रीना गोंड सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए पश्चिम बंगाल में पार्टी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। मंच से यह आह्वान किया गया कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक प्रचारित करें।

विजया सम्मेलन के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर विजयादशमी की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दीं और “भारत माता की जय” के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



