भारतीय जनता पार्टी जोड़ासाँको मंडल-1 ने मनाया स्वामी विवेकानंद जी की जयंती

कोलकाता। स्वामी विवेकानन्द जी की जंयती के उपलक्ष्य भारतीय जनता पार्टी जोड़ासांको मंडल-1 के आर.टी.आई सेल द्वारा उत्तर कोलकाता के वार्ड- 23 और वार्ड- 25 के संगम संथल गणेश टॉकीज (बिगबाजार के सामने) एक माल्यार्पण कार्यक्रम रखा गया। उत्तर कोलकाता आरटीआई सेल के को-कन्वेनर एडवोकेट दिव्या शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष दीपक शर्मा राजोरिया, मंडल सचिव अभिषेक साह, समाजसेवी रौशनलाल हलवाई, मंडल आरटीआई सेल को-कन्वेनर विशाल महतो।

मंडल एससी मोर्चा महासचिव मोहन रवानी, समाजसेवी राहुल सोनकर, सम्राट साहा ने कार्यक्रम मे उपस्थित होकर स्वामी जी के जीवन के आदर्श मूल्यों को कार्यकर्ताओ को बताया। कार्यक्रम संयोजक मधुसुदन दुबे ने कहा कि हम ऐसे कार्यक्रम करके अपने महापुरुषों को श्रद्धांजलि देकर समाज के नये पीढ़ी को उनके बारे मे बतलाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *