बंगाल में 28 दिसंबर से शुरू होगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’

कोलकाता। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद अब जल्द ही नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ‘भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra)’ के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि 28 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा बंगाल पहुंचेंगी। इधर बंगाल में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी लहर फैल गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा एक नए मोड़ पर आ चुकी है कई राज्यों से गुजरकर यह यात्रा आम जनता के दुख दर्द को समझकर एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना रही है।

आपकों बता दें कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पश्चिम बंगाल में भारत जोड़ो यात्रा का  आगाज करेंगे। इस बात की जानकारी पार्टी के नेता ने साझा की है।   जानकारी के मुताबिक यात्रा का बंगाल चरण दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप में कपिल मुनि आश्रम से शुरू होगा और दार्जीलिंग तक जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता ने बताया, “हम ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत पश्चिम बंगाल में करीब 800 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

हमनें 28 दिसंबर को सागर द्वीप में कपिल मुनि के आश्रम से यात्रा शुरू करने की योजना बनाई है। हम कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को आमंत्रित करेंगे।” कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल 800 किमी की होगी। अनुमान है कि में भारत जोड़ो यात्रा का राज्य चरण 55 दिनों तक जारी रहेगा।

राज्य में 55 दिनों के दौरान यह दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, कोलकाता, नादिया, मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर से होते हुए दार्जिलिंग पहुंचेगी। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा में लाखों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *