IMG 20260213 WA0013

भारत जैन महिला मंडल का रंगारंग होली धमाल कार्यक्रम संपन्न

कोलकाता। भारत जैन महिला मंडल द्वारा आयोजित शानदार रंगारंग सांस्कृतिक होली धमाल कार्यक्रम कोलकता के सुप्रसिद्ध होटल स्टन द सन, 6 वुड स्ट्रीट में मनाया गया। राजस्थानी परिधान में सजी-धजी सभी बहनें गजब की खूबसूरत लग रही थीं। मानो कोलकाता में मिनी राजस्थान उतर आया हो।

इस आयोजन की मुख्य अथिति डॉ. वसुंधरा मिश्र रही। जज की भूमिका श्रुति धर, अंजु कौल ने निभाई। कार्यक्रम के अनुरूप तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राजस्थानी नृत्य में प्रथम स्थान पर अतिथि अंजू कौल, द्वितीय कांता चौरडिया और तृतीय बबिता छाजड़ रहीं।

कैटवॉक में प्रथम स्थान पर अंजू वैद, द्वितीय सुमित्रा और तृतीय प्रमिला नार रहीं। सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा में प्रथम स्थान पर सुप्यार पुगलया, द्वितीय सरिता वैद, तृतीय मधु वैद और रनर अप में रूमा दास और कांता चौरडिया रहे।

इसी तरह विविध खेल के आयोजन किए गए और उपहार देकर सम्मानित किया गया। हाउज़ी गेम भी खेला गया। सभी उपहार चंदा गोलछा, स्नेह बागरेचा, राज कोठारी के सहयोग से दिए गए।

सभी बहनों को प्रतापमल गोविंदराम हर्बल रंग आनर विक्रम सरिता भंसाली द्वारा उपहार स्वरूप दिए गए। चंदा गोलछा, नेहा रामपुरिया, सुषमा छाजेड़ एवम कार्यकारणी सदस्यों बहनों की कठोर मेहनत रंग लाई।

कार्यक्रम का सफल संयोजन और संचालन भारत जैन महिला मंडल संस्थापक सलाहकार अंजु सेठिया द्वारा किया। पदाधिकारी गण चंदा, नेहा, सुषमा छाजेड और कार्यकारणी सदस्यो बहनों की मेहनत सफल रही कार्यक्रम सुपर से उपर रहा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − six =