IMG 20251231 WA0027

बहरमपुर : केंद्रीय बीज अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम

कोलकाता। केंद्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, बहरमपुर में दिनांक 30.12.2025 को संस्थान के डॉ. एस. गांधी. डॉस, निदेशक, के.रे.उ.अ.व.प्र.सं., बहरमपुर की अध्यक्षता में केंद्रीय बीज अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम को पश्चिम बंग राज्य रेशम उत्पादन के कृषक (किसानों) समुदाय के साथ प्रेक्षालय में पूर्वाह्न 11.00 बजे से राष्ट्रगान के पठन के साथ आयोजित किया गया।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम में एस. माईती, उप निदेशक (रेशम), रेशम निदेशालय, पश्चिम बंग सरकार, मुर्शिदाबाद द्वारा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरीमामयी उपस्थिति से किसानों के साथ केंद्रीय बीज अधिनियम पर रेशम उत्पादन एवं अनुसंधान के नई तकनीकियों को साझा करने का प्रयास किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के शुरूआत में उपस्थित कृषकों का पंजीकरण के साथ ही निदेशक महोदय, मुख्य अतिथि एवं कृषकों के कर-कमलों से दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम संपन्न किया गया। तत्पश्चात निदेशक महोदय ने अपने स्वागत संबोधन में केंद्रीय बीज अधिनियम पर अपने विचार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि एस. माईती, उप निदेशक (रेशम), रेशम निदेशालय, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंग सरकार) ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण द्वारा कृषकों के समक्ष केंद्रीय बीज अधिनियम एवं रेशम उत्पादन की नई तकनीकियों पर अपेक्षित जानकारी प्रदान की गई।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम में संस्थान के डॉ. के राहुल, वैज्ञानिक -घ, डॉ. पूजा मकवाना, वैज्ञानिक -घ, एवं डॉ येल्लपा हरिजन, वैज्ञानिक -ग, महेश साव, वरिष्ठ अनुवादक (हिंदी) भी उपस्थित थे।

केंद्रीय बीज अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम हेतु मंच संचालन डॉ. संघमित्रा आदित्य, वैज्ञानिक -बी द्वारा किया गया। डॉ. संघमित्रा आदित्य, वैज्ञानिक – बी ने कार्यक्रम में उपस्थित निदेशक महोदय, मुख्य अतिथि एवं कृषकों सहित सभी महत्वाकांक्षी को धन्यवाद ज्ञापित कर सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − one =