Bengal's weather will be normal on Chhath Puja, there will be no rain

छठ पूजा पर सामान्य रहेगा बंगाल का मौसम, नहीं होगी बारिश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में छठ पूजा शुरू हो चुकी है। इस बिच इंद्रदेव भी शांत रहने वाले हैं। बुधवार को मौसम विभाग की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि कोलकाता और पूरे पश्चिम बंगाल में अगले 24 घंटों का मौसम पूर्वानुमान आंशिक रूप से बादलों की उपस्थिति के साथ शुष्क रहने का संकेत दे रहा है।

कोलकाता में आज अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में कोलकाता का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है।

आर्द्रता का स्तर भी उच्चतम 95 फीसदी और न्यूनतम 54 फीसदी रहा, जिससे हवा में सामान्य उमस महसूस की गई। साथ ही, बीते दिन सुबह 6:30 बजे से आज सुबह 6:30 बजे तक कोलकाता में बारिश नहीं हुई, और न ही इस समयावधि में बारिश की कोई संभावना जताई गई है।

बंगाल के अन्य जिलों का मौसम

दक्षिण बंगाल के जिलों जैसे हुगली, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना में हल्के बादलों के बीच शुष्क मौसम की उम्मीद है। तापमान में मामूली बदलाव के साथ यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है उत्तर बंगाल के पर्वतीय जिलों दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में भी मौसम साफ और शुष्क रहने के आसार हैं।

हालांकि, कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि दार्जिलिंग के ठंडे क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 

बांकुरा, पुरुलिया और पश्चिम मेदिनीपुर जैसे जिलों में भी शुष्क और साफ मौसम रहेगा। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

यह भी पढ़ें:  मालदा : कलयुगी बेटे ने माँ पर किया हमला

मालदा, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में भी शुष्क मौसम जारी रहेगा, और तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22-23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  Rath Yatra 2023: सीएम ममता बनर्जी ने भी खींचा भगवान जगन्‍नाथ का रथ, इस्‍कॉन कोलकाता से निकली भव्‍य रथयात्रा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 2 =