बंगाल के विद्युत और खेल मंत्री अरूप विश्वास भी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता। देश में ओमिक्रॉन ने अब रफ्तार पकड़ ली है। ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से कोरोना के नए केस भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। देश में ओमिक्रॉन के केस 1431 पार हो गए हैं। महाराष्ट्र में कुल 10 मंत्री और 20 से अधिक विधायकों जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस बीच बंगाल सरकार में विद्युत और खेल मंत्री अरूप विश्वास भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोविड से संक्रमित पाए जाने के बाद, अरूप विश्वास को वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। अरूप विश्वास को फिलहाल कोविड के हल्के सिम्टम्स हैं।

गौरतलब हो कि इससे पहले टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रेन कोरोना संक्रमित हो गए थे। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है और be आइसोलेशन में हैं। वहीं बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली भी कोराेना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना और ओमिक्रॉन के मामलों में अचानक आई तेज़ी के चलते, आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं में समस्या आ सकती है। इसलिए मंत्रालय ने फील्ड स्तर पर शिफ्ट हॉस्पिटल बनाने के निर्एदेश दिए हैं। साथ ही, जिला स्तर पर सर्विलांस को सक्रिय करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *