Images 2022 05 26T160830.954

बंगाली अभिनेत्री और मॉडल विदिशा दे की मौत, घर में पड़ा मिला शव

कोलकाता। महानगर में बंगाली अभिनेत्री और मॉडल  विदिशा दे मजूमदार की मौत से सनसनी फैल गई है।उनका शव बीती रात उनके आवास पर मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बंगाली एक्टर बिदिशा के बारे में बताया जा रहा है कि वह फ्लैट में अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी। अभी तक मौके से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिली है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बिदिशा दे मजूमदार का शव बुधवार शाम नागेर बाजार में उनके अपार्टमेंट में लटका पाया गया, जब पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा। उन्होंने कहा कि शव के पास एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था कि करियर के अवसरों की कमी के कारण वह चरम कदम उठा रही थी, उन्होंने कहा, लिखावट विशेषज्ञ पत्र की जांच करेंगे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिदिशा का एक बायफ्रेंड है, जिसका नाम अनुभव बेरा है। बिदिशा के दोस्तों ने दावा किया कि वह कथित तौर पर रिश्ते में नाखुश थी और वह अवसाद में थी। कथित तौर पर अभिनेत्री के फ्लैट से एक सुसाइड नोट मिला है और आगे की जांच जारी है। साल 2021 में बिदिशा दे मजूमदार ने अनिर्बेद चट्टोपाध्याय की लघु फिल्म भार- द क्लाउन से अपनी शुरुआत की। मशहूर अभिनेता देबराज मुखर्जी ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें:  बंगाल विभाजन की साजिश के खिलाफ तृणमूल का रोड शो 

गौरतलब है कि पिछले दिनों चर्चित बांग्ला टीवी अभिनेत्री पल्लवी दे (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। कोलकाता के गरफा इलाके में स्थित फ्लैट में फंदे से लटकती हालत में पल्लवी का शव बरामद हुआ था। पल्लवी अपने लिव-इन-पार्टनर के साथ उस फ्लैट में रह रही थीं। उसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + eight =