बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल)। सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के बारे में अपमानजनक पोस्ट करने के आरोप में रायपुर प्रखंड के उपधा गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने उत्तर 24 परगना में मुर्शिदाबाद के एक युवक को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम इमरान शेख उर्फ सम्राट है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवक को कान पकड़कर खड़ा कर दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मुर्शिदाबाद के युवक को फेसबुक पोस्ट के जवाब में राष्ट्र विरोधी नारा लगाने के लिए कहा गया था। खबर मिलते ही बरोजोरा थाने की पुलिस इमरान को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी। गिरफ्तार व्यक्ति को सोमवार को बांकुड़ा जिला न्यायालय में पेश किया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

