A panchayat member of Trinamool Congress murdered in Bengal

बंगाल : प्रेमी के लिए महिला ने करवा दी पति की हत्या

हुगली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हुगली (Hooghly) से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला (Woman) ने अपने पति (husband) के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए प्रेमी (lover) के साथ मिलकर उसकी हत्या ही कर दी।

सबसे पहले उसने अपने पति को खुद शराब के अड्डे में बैठाकर उसे शराब पिलाई और फिर नशे की हालत में अपने प्रेमी से उसकी गला घोंटकर हत्या करवा दी।

जब इस बर्बर कांड की भनक उसके नाबालिक बेटी को मिली तो बाकायदा आरोपी पत्नी ने उसे मुंह बंद करने की हिदायत देते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली।

पति के मौत के बाद पत्नी मौज मस्ती से अपना नियमित जीवन यापन कर रही थी। साथ ही साथ किसी को उसे पर शक ना हो इसलिए वह पति के लापता होने का नाटक करती रही।

यहां तक कि पुलिस वालों का ध्यान भटकने के लिए वह रोजाना थाने जाकर अपने पति के बारे में पूछताछ करती रही।

इस घटना के बारे में आरामबाग के एसडीपीओ सुप्रभात चक्रवर्ती ने बताया कि मामला तब खुला जब हुगली के गोघाट के राजग्राम के जंगलों से पुलिस ने एक व्यक्ति का सड़ा गला शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें:  मेचेदा में नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर

इसके बाद पुलिस को पता चला कि यह शव पिछले कुछ दिनों से तथाकथित रूप से लापता युवक बरुण दास का है। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया और जब पत्नी मीता से गहन पूछताछ करनी शुरू कर दी तो इस हत्याकांड के रहस्य से परत दर परत पर्दा उठता गया।

पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त पत्नी मीता दास और उसके प्रेमी तापस दास को गिरफ्तार करके जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया है।

मृतक के मां नमिता दास और काका तन्मय दास बताते हैं कि तकरीबन डेढ़ साल पहले मीता का परोस के गांव में रहने वाले युवक तापस दास से अवैध संबंध स्थापित हो गया था। वरुण दास उनके इस अवैध संपर्क के मार्ग में रोड़ा बनकर अटका हुआ था।

इससे पहले भी मीता अपने प्रेमी के साथ तकरीबन 1 साल पहले घर छोड़कर भागी थी लेकिन कुछ दिनों बाद वह दोबारा अपने ससुराल वापस लौट आई। इसके बाद एक सोची समझी साजिश के तहत मीता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का खून करवाया।

यह भी पढ़ें:  माकपा ने फेसबुक अकाउंट का DP बदला

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  वारदात की फिराक में बैठे बदमाश को जीआरपी ने दबोचा, तमंचा व कारतूस बरामद
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + seventeen =