कोलकाता, (Kolkata) : पश्चिम बंगाल के मालदा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर अपने भतीजे की हत्या कर उसके शव के टुकड़े करने का आरोप है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महिला ने शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर उसे अपने पिता के घर में सीमेंट से छिपाया था। मृतक 18 वर्षीय सद्दाम नादाब है, जो श्रमिक ठेकेदार था।
आरोपी महिला मौमिता हसन नादाब को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सद्दाम की मौसी थी।
पुलिस ने बताया कि सद्दाम मालदा में अपनी मौसी मौमिता के साथ रहता था। वह 18 मई को घर से अपनी स्कूटर पर निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।
मामला जब पुलिस के पास पहुंचा, तो उसने तलाश शुरू की। पुलिस ने शक के आधार पर मौमिता से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
उसने बयान के आधार पर दिनाजपुर जिले के तपन इलाके में प्लास्टिक और कंक्रीट में लिपटा सद्दाम का शव घर से बरामद किया। पुलिस ने बताया कि सद्दाम और मौमिता दोनों एक साथ काम करते थे और उनका प्रेम संबंध था।
मौमिता ने पुलिस को बताया कि सद्दाम उसे अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था, जिसके कारण उसने हत्या की।
उसने बताया कि उसने सद्दाम की हत्या कर शरीर को 3 टुकड़ों में काटा और उसके बाद अवशेषों को पिता के घर की सीढ़ियों के नीचे सीमेंट से दबा दिया था। पुलिस मौमिता के पति से भी पूछताछ कर रही है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।